Breaking News

बदायूं में खाद की कालाबाजारी, तत्काल रोक लगाए सरकार

Spread the love

बदायूं में खाद की कालाबाजारी, तत्काल रोक लगाए सरकार

क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई मांग

बिल्सी। बुधवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल मनोज कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि किसान आयोग का गठन किया जाये, जिसमें किसान नेताओं को ही शामिल किया जाये। जिला बदायूँ मे छुट्टा पशुओं को गौशाला में रखा जाए, यह किसानों की फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे है। बदायूं जिले में खाद की लगातार कालाबाजारी की जा रही है। जिसको तत्काल रोका जाए। बिल्सी नगर में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, उन पर भी रोक लगाई जाए। इस मौक़े पर नरेश चंद्र बाबू, सूरज पाल, नबाव सिंह, सुभाष सिंह, अजीत सिंह गुर्जर, अजय अरुण उर्फ़ बंगाली, सौरभ चौहान, पंकज सोलंकी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!