Breaking News

पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा बनाये गये शीतल जल प्याऊ का किया उद्घाटन।

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा बनाये गये शीतल जल प्याऊ का किया उद्घाटन।

बदायूँ शहर की पंजाबी समाज सेवा समिति के द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर एक “शीतल जल प्याऊ” बनाया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन फात्मा रज़ा रही अध्यक्षता सुशील धींगड़ा व पंजाबी समाज सेवा समिति अध्यक्ष विन्नी नारंग ने की।

कई दिन पहले पंजाबी समिति के अध्यक्ष विन्नी नारंग अपने पदाधिकारीयों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मिले, उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास पालिका की जगह पर जनहित में रूपिन्दर लाबा द्वारा अपने माता पिता की याद में एक “शीतल जल प्याऊ बनाने का अनुरोध किया था। पंजाबी समीति के अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने चेयरमैन फात्मा रजा से जनहित में पंजाबी समीति के अनुरोध पर सहमति का आग्रह किया जिसको चेयरमैन फात्मा रजा ने शहर की जनता के हित मे स्वीकार कर लिया।

इसी परिपेक्ष मे आज पंजाबी समाज सेवा समीति के पदाधिकारी रूपन्दिर सिंह लांबा द्वारा बनाये गये शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने विधिवत रूप से किया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि पानी किसी भी इंसान की जिन्दगी में बहुत जरुरी है। जब मैं शहर का चेयरमैन था तब मैंने 12 ट्यूबवैल बनवाए थे तथा शहर मे लगभग 50 आर ओ लगवाए थे। आज फात्मा रज़ा के नेतत्व में भी शहर में 17 नए ट्यूबवैल बन रहें। पानी पर फात्मा रज़ा द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में फात्मा रजा ने कहा कि हम पंजाबी समीति के साथ खड़े हैं जो भी कार्य पालिका से सम्बधित कार्य पंजाबी समाज सेवा समीति द्वारा बताया जाएगा उसको तत्काल कराया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष विन्नी नारंग, सुशील धींगडा, अशोक खुराना, गुरुदीप सिंह, अशोक नारंग, रुपिन्दर सिंह लाबा, नानक, हरीश बजाज, मोनु मिनोचा, मनमोहन भसीन, तनुज आहुजा, ज्योति मेंदीरत्ता, डी० रविन्द्र सिंह, डी० अजीत पाल सिंह, निरीश जुनेजा, हरभजन सिंह, राजेश धींगडा, अमित गांधी समेत सभी पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!