> *जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा 01 वाँछित व 02 वारंटी अभियुक्तगण एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 10.08.2025 *थाना उसहैत* पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त उमेश पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम तरसुरा थाना उसहैत जनपद बदायूँ सम्बन्धित वाद संख्या – 30472/21 धारा 60 Ex Act को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तथा *थाना बिनावर* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त वारण्टी सोहनपाल पुत्र भोलार उर्फ भोला शंकर निवासी ग्राम रैपुरा थाना बिनावर जिला बदायूं सम्वन्धित वाद सं0 325/18 धारा 138(1)(b) I.E. Act थाना बिनावर जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*थाना कादरचौक* पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त बृजेश पुत्र रामप्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी ग्राम सिवाया हामिदपुर थाना कादरचौक, बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0सं0 122/25 धारा 333/64(1)/352/351(2)/115(2)/117(2) BNS को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त *थाना उघैती* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त सुभाष पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम सौहरा जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 मे गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तथा *थाना उसहैत* पुलिस द्वारा 06 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. सोमवीर उम्र 2. रामनिवास पुत्रगण कप्तान 3. अग्रपाल पुत्र देवसिंह 4. रामआसरे पुत्र तारासिंह 5. मनवीर पुत्र रामनिवास 6. अखलेश पुत्र नत्थू निवासीगण ग्राम बिरियाडाण्डा थाना उसहैत जनपद बदायूँ को शान्ति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat