गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो और उसके बाद निवेश पर कई गुना फायदे का झांसा देकर चार लोगों से साइबर ठगों ने एक करोड़ तीस लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में ठगी के शिकार चारों लोगों ने साइबर थाने में शिकायत दी है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि जिन अकाउंट में ये ठगी के रुपये गए है। उनकी डिटेल निकालने के साथ-साथ रुपये फ्रीज करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। चारों लोगों से ठगी एक ही तरीके से की गई है।
जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम के अहिसा खंड के रहने वाले वसीम अख्तर से 70 लाख 3 हजार रुपये, वसुंधरा के भगवान सिंह से 28 लाख 56 हजार रुपये, राजनगर एक्सटेंशन के आदित्य मल्ल से 17 लाख 40 हजार रुपये और राहुल विहार के इंद्र मोहन ठाकुर से 15 लाख 94 हजार रुपये की ठगी की गई।
Check Also
टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद
Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …
Budaun Amarprabhat