Breaking News

एनएसएस शिविर का समापन सड़क सुरक्षा दिवस के साथ

Spread the love

स्वयंसेवियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की एनएसएस की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा ग्राम नरऊ बुर्जुग में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक किया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने सड़क पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल विकास मिशन के संचालक अमरदीप राठौर ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और दर्शन को समझते हुए अपने जीवन में उतारना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि विश्व शांति की स्थापना के लिए भारत जैसे शांतिप्रिय देश का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए हमें व्यक्तिगत स्वार्थ त्यागकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. बबीता यादव और डॉ. सारिका शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पवन कुमार, मोहन, हर्षित, राहुल, अंश, दीक्षा, तमन्ना, खुशी, समीक्षा, विपिन, अशेष, अंशुल, वंदना, गौसिया सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!