बलिया। जनपद के फेफना थाना अंतर्गत कपूरी नारायण पुर गांव के पास स्कूली छात्रों से भरी मालवाहक पिकअप खड़ी ट्रक में टकराई। इस घटना में दर्जनों से अधिक बच्चे घायल बताए जा रहा है तो वहीं एक छात्र की मौत हो गई है।
दरअसल नागाजी विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 15 छात्र स्कूल जाने के लिए पिकअप से लिफ्ट लेकर स्कूल जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी की सभी छात्र सीखने चिल्लाने लगे, आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया।
घटना के सूचना मिलते ही बलिया के डीएम एसपी समेत आल्हा अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे जहां घायल बच्चों का हाल जाने के बाद डीएम ने सीएमओ को बेहतर उपचार का निर्देश दिए वही इस मामले पर डीएम ने बताया की अनियंत्रित पिकअप ट्रक से टकरा गई जिसके कारण उसमें सवार लगभग 15 छात्र घायल हो गए है वही एक छात्र ब्रोडेड लाया गया था जबकि चार छात्रों की हालत क्रिटिकल बनी हुई है वही दो छात्रों को वाराणसी रैफर किया गया है। वही एक घायल छात्र का कहना है कि कुछ बच्चे कुछ बच्चे एक बार पिकअप पर चढ़े वही पिकअप पर चढ़ा और जब हम स्कूल की तरफ जा रहे थे तभी पिकअप ट्रक से टकरा गई और हम घायल हो गई।
Check Also
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट
Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …
Budaun Amarprabhat