जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ महोदय द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार साइबर सेल जनपद बदायूँ द्वारा मय टीम के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में प्रशिक्षण ले रहे अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु अपनाये जाने वाले तौर तरीकों से अवगत कराया गया। साइबर जागरुकता अभियान के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
_थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम के सदस्य-_
1. निरी0 विनोद कुमार वर्धन
2. निरी0 हरेन्द्र कुमार
2. मु0आ0 497 निपेन्द्र यादव
3. आरक्षी 200 राज चौधरी
*अपील-* _किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।_
Budaun Amarprabhat