Breaking News

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, शहर में गूँजे देशभक्ति के नारे

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, शहर में गूँजे देशभक्ति के नारे

पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा को रवाना किया

बदायूं । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पूर्वान्ह 11 बजे नगर पालिका परिसर से हुई । तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, कर्मचारी और पालिका स्कूल की अध्यापिकाएं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे।
तिरंगा यात्रा नगर के नहेरु चौक, खैराती चौक छह सडका, जोगीपुरा, लावेला चौक, सिटी मॉल वालो रोड से होती हुई पुनः नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।
तिरंगा यात्रा में सभासद वाहिद अली, मुशाईद, ग्रीश शुक्ला,अनवर खां, भूदेवी चन्देल, भागदेवी, मनोज कश्यप, लियाकत अली, जीनत बी,नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनिता जैन, रूबीना, प्रज्ञा पांडे, हिना, सबा खानन, प्रियंका, रूपाली, गीता, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव एवं सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह, मनोज सोनकर समेत पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!