उसहैत-रैपुरा,बेहटी,असमयारफतपुर,में घरो मे घुसा बाढ का पानी – लोग दहशत में
– बाढ प्रभावित क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव बेहटी,भकरी, असमयारफतपुर, भुंडी,जटा,प्रेमी नगला जल स्तर तेजी से बढ रहा है अगर गंगा में जल स्तर इसी तरह से बढा तो कमलूनगला की तरह बचा गांव बेहटी भी गंगा मे समा जायेगा दो वर्ष पूर्व कमलूनगला गांव के सभी मकान गंगा में समा गये लाखो की धनराशि बर्बाद हो गई पिछले वर्ष बेहटी के क ई मकान गंगा मे समा गये थे जो बंधा पर झोपड़ियो मे रहकर मजदूरी कर गुजारा कर रहे बेहटी जाने वाली सीसी सड़क से गांव तक बाढ का पानी घरो तक पहुंचने से ग्रामीणो की धड़कन बढ रही हैं बाढ का पानी खेतो मे घुसने से धान व शकरकंद की फसल डूब कर नष्ट हो गई रैपुरा गांव निवासी नन्हे व गौतम सागर घर के अंदर पानी घुसने से परेशान है गंगा पार के गांव प्रेमी नगला मे पानी और छोड़ा गया तो जटा प्रेमी नगला तबाही मच जायेगी गंगापार के रैपुरा गांव।के लोग गांव खाली कर भुंडी गांव मे झोपड़िया डालनी शुरु कर दी है डालकर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार नायब तहसीलदार छबिराम बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांव का दौरा कर राहत सामग्री वितरण करा चुके हैं वही छविराम ने स्टीमरो की व्यवस्था एं कराई है उन्होने ग्रामीणो को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं ।
Budaun Amarprabhat