Breaking News

खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –

Spread the love

खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –
बिसौली क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला जी, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद , ए डी ओ पंचायत धनंजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से मिलकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्या र्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया । मास्टर ट्रेनर रुपेंद्र पटेल एवं शोएब रजा ने पी ए आई ( पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ) 2.0 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । मास्टर ट्रेनर रूपेंद्र पटेल ने बताया कि पहले हम लोगों ने पी ए आई 1.0 का डाटा फीड किया था । उसमें बदायूँ जनपद की दहेमी ग्राम पंचायत ने अच्छा प्रदर्शन किया था ।बिसौली विकास खंड की ग्राम पंचायत तारापुर ,निभैरा , हत्सा आदि ग्राम पंचायतों ने भी अच्छा कार्य किया । इसी प्रकार हम सभी लोग मिलकर पी ए आई 2.0 की फीडिंग शीघ्र अति शीघ्र करके पुरस्कार की लाइन में आ सकते हैं । ए डी ओ पंचायत धनंजय सक्सेना ने बताया कि हमारे सचिव भाई थोड़ी सी मेहनत कर ले तो विकासखंड बिसौली की ग्राम पंचायतें भी जनपद में प्रथम स्थान पा सकती है । जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार ने सभी सम्मानित सचिवों, प्रधानों , पंचायत सहायकों, एएनएम, बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से शीघ्र अति शीघ्र डाटा उपलब्ध करने का आग्रह किया । जिस से समय से फीडिंग हो सके ।और विकासखंड बिसौली अपना अच्छा प्रदर्शन कर सके । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं सुरेंद्र सिंह ने सतत विकास की 17 गोल तथा एल एस जी डी की नौ थीम जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव ,वाल हितेषी गांव, महिला सुशासन वाला गांव , आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव ,आदि पर विस्तृत चर्चा की । अंत में जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया । तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की । इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अल्पना जौहरी , सचिव हरीश उपाध्याय ,अंकुर पाराशरी ,छत्रपाल, सुशील कुमार, चेतेंद्र प्रताप सिंह, प्रिया पाल, जगदीश , प्रधानों में आशा सिंह, रामबाबू शर्मा, ओमवीर सिंह, जगदीश सिंह, आदि लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन ए डी ओ पंचायत धनंजय सक्सेना ने किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the loveग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा …

error: Content is protected !!