Breaking News

तीन दिन से गायब युवक का चौथे दिन तलाब में मिला शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Spread the love

तीन दिन से गायब युवक का चौथे दिन तलाब में मिला शव
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

युवक की पैंट की जेब में मिला मोबाइल
पुलिस जांच में जुटी।
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के लाही फरीदपुर के तालाब में एक युवक का उतराता हुआ शव मिला है शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी भैल गई । सूचना पर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई ।थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह और सिपाही अनुज पैंट उतार कर पानी में घुस गए और शव को बाहर निकाला और शव की शिनाख्त करने के लिए लोगों से पहचान कराई जहां युवक की पैंट की जेब में मोबाइल मिला जो बंद था । मोबाइल से सिम निकाल कर दूसरे फोन में डाला तो लोगों के फोन आना शुरू हो गए । मृतक की पहचान सत्यवीर पुत्र रामगोपाल उम्र 22 वर्ष निवासी गांव ललेई के रूप में हुई । परिजनों को मौके पर बुलाया गया । मृतक के भाई विजपाल ने बताया कि सत्यवीर सबसे छोटा था वह दुगरैया गांव पर मोटरसाइकिल ठीक करने का काम करता है उसकी दुगरैया पर ही दुकान है
सत्यवीर सोमवार को घर से दुकान पर जाने की बात कहकर गया था जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा । परिवार वाले लगातार रिस्तेदारी आस पड़ोस में तलाश कर रहे थे । लेकिन कही पता नहीं चला । परिजनों ने थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी और न ही पुलिस को तहरीर दी थी ।भाई का कहना है कि वह वृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देने जाने वाले थे कि तब तक लाही फरीदपुर के जंगल में तालाब में शव मिलने की सूचना मिल गयी । परिजनों का आरोप है कि सत्यवीर की हत्या कर शव तालाब में डाला गया है उसकी बनियान पर खून के निशान है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा ।
तलाब में शव मिलने पर लोग मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर भी देख रहे हैं लोगों का कहना है कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते सत्यवीर की हत्या तो न कर दी गई हो ।वहीं भाई का कहना है कि सत्यवीर मित्रमंडली वाला था वह यार दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी लेता था ।पहले भी सत्यवीर तीन चार दिन के लिए यार दोस्तों के साथ घर से गायब हो गया और फिर घर पहुंच गया था ।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दहगवां ब्लॉक में जैविक किसान मेले का आयोजन, किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत शनिवार को …

error: Content is protected !!