Breaking News

ज़िला अपराध निरोधक कमेटी ने जेल में वितरित किए फल

Spread the love

ज़िला अपराध निरोधक कमेटी ने जेल में वितरित किए फल

बदायूं। परम आदरणीय एवं यशस्वी चेयरमैन माननीय कमलेश श्रीवास्तव जी, उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, जिला अपराध निरोधक कमेटी,बदायूं के ज़िला सचिव/पदेन जेलवीक्षक मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ज़िला कारागार में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार, बदायूं में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को साझा करना था, बल्कि कारागार में बंदियों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सुधार एवं पुनर्वास की प्रेरणा देना भी था।
कार्यक्रम में जिला सचिव मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बंदियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की और उन्हें यह संदेश दिया कि जीवन में परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों से एक नया भविष्य बनाया जा सकता है।
जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने कमेटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें समाज में पुनः जुड़ने की राह दिखाते हैं।
जहाँ कमेटी के खिज़र अहमद,डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी (जिला सह सचिव) , सी पी सिंह, डॉ संजीव कुमार शाक्य, अहमद नबी, इंतज़ार हुसैन,सचिन शर्मा, मीना सिंह , तारिक अब्दुल्लाह आदि सदस्य एवं जेलर कुंवर रणंजय सिंह, उप जेलर मोहम्मद खालिद, उप जेलर अनन्या अत्री, चीफ हेडवार्डर सुनील कुमार पाण्डेय, अम्बरीष आदि जेल स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …