मा० जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के द्वारा जनपद बदायूं में दातागंज तहसील के अंतर्गत उसहैत तटबंध एवं उसावां तटबंध का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मा० मंत्री जी द्वारा उसहैत तटबंध के पुनरोद्धार एवं तटबंध के किमी० 16.890 पर एक स्पर के पुनरोद्धार के कार्यों का निरीक्षण किया गया और बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उसावां तटबंध पर मा० मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। तथा निरीक्षण के दौरान मा० मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शॉकय ,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी ,पदाधिकारी व ग्राम वासी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat