कालसेन मंदिर पर अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल , चेयरमैन ने दिए फेसबुक आईडी की जांच के निर्देश
उसहैत: कस्बे में कालसेन मंदिर पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण लीला का मंचन हो रहा है। जिसमें कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। लेकिन इसी कार्यक्रम का एक वीडियो नगर पंचायत उसहैत नाम से बनी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है जिसमें कलाकार फिल्मी गानों पर अश्लील नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं और उसमे भाजपा के एक मंडल उपाध्यक्ष टिंकू राठौर मंच के पास ही बैठकर अश्लील नृत्य का आनंद ले रहा है। ये वीडियो कस्बे में बहुत तेज़ी से वायरल हुई । जिसमें पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगाया गया है वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष नगर पंचायत नवाब हसन ने नगर पंचायत उसहैत के नाम से बनी फेसबुक आईडी की जांच कराने का लिपिक को निर्देश दिया है। चेयरमैन ने बताया कि ये आईडी हमारे कार्यालय से संचालित नहीं है, हो सकता है पूर्व में किसी चेयरमैन द्वारा इस आईडी का संचालन किया गया हो । इसकी जांच कराई जाएगी। और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
वहीं उसावा ब्लॉक के मण्डल उपाध्यक्ष टिंकू राठौर का अश्लील नृत्य का आनंद लेने पर उनकी ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। जबकि वीडियो में मंडल उपाध्यक्ष साफ दिखा रहा है।
Budaun Amarprabhat