Breaking News

हाइवे पर कार और बाइक की हुई भिड़त, मां-बेटे की गई जान

Spread the love

हाइवे पर कार और बाइक की हुई भिड़त, मां-बेटे की गई जान

तीन वर्षीय बेटी भी हुई घायल, बीआर कोल्डस्टोरेंज के पास हुआ हादसा

पुलिस ने मृतक का शव पीएम को भेजा, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित बीआर कोल्डस्टोरेंज के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक तेज रफ्तार वैगानार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की तीन वर्ष बेटी घायल हो गई। पुलिस ने मृतक युवक का शव पीएम को भेजा है। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अंकुल सिंह (25) पुत्र अरविंद सिंह अपनी मां बबली देवी (50) और तीन वर्षीय पुत्री दिब्बू के साथ दवा लेने के लिए अपनी बाइक से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित बीआर कोल्डस्टोरेंज के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही वेगनार कार से बाइक की टक्कर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने अंकुल सिंह को देख कर मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी मां बबली देवी और बेटी दिब्बू को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि गंभीर रुप से घायल हुई मां बबली को इलाज के लिए सैफाई मेडीकल कालेज के लिए भेजा गया था। जहां उन्होनें भी दम तोड़ दिया। जिनका पीएम वहीं पर होगा।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने वेगनार कार को अपने कब्जे में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!