Breaking News

पंचायत चुनाव को गंभीरता से ले सभी सुपरवाइजर: एसडीएम

Spread the love

पंचायत चुनाव को गंभीरता से ले सभी सुपरवाइजर: एसडीएम

बिल्सी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को तहसील के लोक सभागार में क्षेत्र के सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में तैनात किए सभी पर्यवेक्षक पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से कार्य कराएं। ताकि समय पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किया जा सके। पुरानी सूची से मृतकों या बाहर जाने वालों के नाम हटाए जाएंगे। इस काम को 29 सितंबर 25 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होनें कहा कि सभी बीएलओ एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची नाम अवश्य शामिल कर ले। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता किसी भी दशा में सूची से वंचित ना रह पाए। इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव समेत क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!