Breaking News

जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा आईएमए के सहयोग से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा आईएमए के सहयोग से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में 108 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
नगर के दवतोरी रोड स्थित कपिल वार्ष्णेय के नन्दन क्लिनिक पर आयोजित तृतीय विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम राशि कृष्णा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं जायंट्स ग्रुप के फेडरेशन प्रेसिडेंट डा. उमेश अग्रवाल ने किया। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। श्री अबरार अहमद ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। श्री अहमद ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को ग्रुप की ओर से प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। आईएमए के डॉक्टर शेट्टी तथा उनकी टीम का पूरा सहयोग रहा। ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। हमारा ग्रुप हमेशा इसी तरह रक्तदान शिविर लगाने का पूरा प्रयास करता रहेगा जिससे किसी जरूरतमंद की सहायता हो सके। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, रूपम गुप्ता, कंचन सक्सेना, पिंकी वार्ष्णेय, स्वाति गुप्ता, पारुल अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!