बदायूं बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय एकदिवसीय समीक्षा बैठक राजमहल गार्डन बदायूं में संपन्न हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद माननीय मुनकाद अली साहब ने आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार गांव-गांव चल रहे वूथ गठन के कार्य की विधानसभा वार समीक्षा की तथा बहुत शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए,तथा इस अवसर पर श्री आलमगीर जी के नेतृत्व में दूसरी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए, सैकड़ो कार्यकर्ताओं की घोषणा की तथा दूसरे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद माननीय गिरीश चंद्र जाटव साहब ने अपने संबोधन में कहा की हम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा कर लें। आने वाले 2027 में बसपा की सरकार बनेगी। इस बैठक को श्री मोहित आनंद जी एवं श्री रणवीर कश्यप जी मुख्य मंडल प्रभारी ने भी संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं को समय से अपना कार्य करने के निर्देश दिए। इस बैठक में बरेली मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी श्री राजेश सागर,श्री राजवीर सिंह, जयपाल सिंह,व पंकज कुरील भी मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता श्री आर.पी त्यागी जिला अध्यक्ष जी ने की तथा बैठक का संचालन श्री जयपाल सिंह जी ने किया। इस बैठक में जिले सभी विधानसभाओं से भी अन्य दलों को छोड़कर बसपा में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री डॉ कांति कुमार एवं हेमेंद्र गौतम,श्री जमशेद अली,के के उपाध्यक्ष,मनोज कश्यप,जगदीश सरन,नीरज दिवाकर,देवकीनंदन शाक्य,इंद्रपाल सिंह,अशोक सागर,ध्यानपाल सिंह तथा विधानसभाओं के अध्यक्षगण विधानसभा प्रभारीगण,वीबीएफ एवं बामसेफ के पद अधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य जिला, पंचायत के सदस्यगण एवं प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat