*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देश भर के 5 लाख विद्यालयों में “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” संकल्प का आयोजन 1 सितंबर 2025 को करेगा।*
*देश के करोड़ों विद्यार्थी एवं लाखों शिक्षक विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” का साझा संकल्प लेंगे।*
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं श्री वीरेंद्र सिंह जी ने किया हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का विमोचन*
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी ब्लॉकों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की। इसके पश्चात जिला आयाम प्रमुख प्रशांत वर्मा ने संगठन के द्वारा 1 सितंबर को होने भले देश स्तरीय आयोजन हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी।करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” का साझा संकल्प लेंगे। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ ,अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे । विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है ।इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण
का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है और हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।”
बैठक के पश्चात राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला एवं हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का संकल्प पत्र सौंपा ।
इसके पश्चात जिला संयोजक श्री दुष्यंत रघुवंशी जी ने अनुरोध किया कि 1 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति* एक प्रेरणा स्रोत होगी।
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह जी* ने जनपद बदायूं के एक विद्यालय में *1 सितंबर 2025 को “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान”* कार्यक्रम में *सहर्ष प्रतिभाग करने हेतु सहमति* प्रदान की।महोदय ने इस अभिनव कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों और विद्यालय के आत्मगौरव से जोड़ने वाला बताया। इस अवसर पर जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह संयोजक प्रदीप कुमार , जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार , आयाम प्रमुख प्रशांत वर्मा, सदस्यता प्रमुख आशीष गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष लखेंद्र राठौर, मुकुल कुमार, नंदकिशोर पाठक,अनुराग गुप्ता,भानु प्रताप ,धीरज शर्मा, मनोज कुमार,हिमांशु सक्सेना, जितेंद्र कुमार,आदेश कुमार एवं सभी ब्लॉक मंत्री आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat