Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में समेकित और गैर समेकित कर राजस्व विभाग की बैठक सम्पन्न*

Spread the love

*डीएम की अध्यक्षता में समेकित और गैर समेकित कर राजस्व विभाग की बैठक सम्पन्न*

‎शाहजहांपुर 22 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समेकित और गैर समेकित कर राजस्व विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, वन, खनन, पुलिस, सिंचाई, लेबर पीडब्ल्यूडी, स्टांप एवं ट्रांसपोर्ट विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों से विभागवार लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी का लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली शत प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है वह सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को पूरा कराएं जिन विभागों की वसूली है वह अभियान चलाकर वसूली तेजी से कराई जाए।

सवाददाता… काजल मिश्रा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …