Breaking News

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली ने तहसील सदर में किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत

Spread the love

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली ने तहसील सदर में किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की जिसकी अध्यक्षता हरीश पटेल जिला उपाध्यक्ष ने की और संचालन जसवीर यादव वकील साहब ने किया अध्यक्षता कर रहे हरीश पटेल ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 वर्ष में दो बार ब्याज पर ब्याज लेकर किसानों को लूट रहा है जबकि भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक बैंक आफ बडौदा एचडीएफसी बैंक किसानों से क्रेडिट कार्ड पर वर्ष में एक बार ही ब्याज लगते हैं और पंजाब एंड सिंद बैंक 1 वर्ष में दो बार ब्याज पर ब्याज लगाकर किसानों को लूट रहा है जिसकी शिकायत 23 फरवरी 2024 को जिला अधिकारी महोदय बदायूं को की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई शीघ्र कार्रवाई कराई जाए नहीं तो संगठन पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाफ उग्र आंदोलन करने जा रहा है उन्होंने कहा कि जनपद में यूरिया डीएपी खाद की भारी किल्लत झेल रहा है किसानों को समितियो ब प्राइवेट खाद की दुकानों पर लगेज के नाम पर लूट रहा है और यूरिया खाद 280 रुपए से लेकर ₹300 में बेची जा रही है साथ में अलग से लगेज भी दिया जा रहा है और डीएपी को 1450 से 1550 रुपए में बेचा जा रहा है केवल देश के अन्नदाता को बर्बाद करने बैठे हैं सभी लोग जसवीर सिंह तहसील अध्यक्ष ने कहा जल जीवन मिशन के तहत टंकियां का निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन पीएनसी कंपनी के ठेकेदार सीमेंट सरिया ब जरपुर आम जनता को बेच रहे हैं जिससे मानक द्वारा कार्य नहीं हो रहा है और आए दिनों टंकियां गिरने की खबर आती है ठेकेदार के खिलाफ अति शीघ्र कार्रवाई कराई जाए जिससे मानक के द्वारा कार्य किया जाना चाहिए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने पंचायत में कहा कि गांव-गांव बर्षा का पानी भरा हुआ है इस गंदे पानी से बदबू आ रही है और मच्छर पैदा हो रहा है आम जनमानस को मलेरिया बुखार होने लगा है शीघ्र ही मच्छरों की दवा का छिड़काब होना चाहिए जिससे जनता बीमार होने से बच सके जिला अध्यक्ष ने कहा कि बदायूं वजीरगंज रोड पर नजदीक दादी की रसोई पेट्रोल पंप के सामने रोड टूटा हुआ है और आए दिन हादसे हो रहे हैं टेम्पू ट्टेरि पलट जाती है जनता घायल हो रही है पीडब्ल्यूडी के द्वारा रोड की शीघ् मरम्मत कराई जाए जिससे हादसा ना हो आवारा गौ बँसो से किसानों की फसल बर्बाद होने से बचाई जाए प्रशासन जल्द ही इसका समाधान निकाले केपीएस राठौर ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा भी उठाया जो मनमानी तरीके से मजदूर किसानों की जेब पर डाका डाल रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल मर्ज न किए जाएं और न ही उन्हें बंद कराया जाए नहीं तो रोजी-रोटी शिक्षा के बिना मजदूर किसान मर जाएगा राठौर ने कहा कि प्रशासन शिकायती पत्र अथवा ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है उन्हें कचरे की टोकरी में फेंक दिया जाता है 6 बिंदुओं की समस्याओं का समाधान करके अवगत भी कराये प्रशासन निम्नलिखित पदाधिकारी कार्य करता शामिल रहे हरीश पटेल प्रताप सिंह पप्पू मोरिया सूरजपाल सिंह अशोक पटेल बेला जसवीर यादव वकील साहब अखिलेश गुप्ता कमल गुप्ता महिपाल वर्मा हरबंस पटेल सूर्य प्रताप यादव प्रदीप कुमार शायर भाई नवीन अंसारी कल्लू वाल्मीकि राजेश भैया पूनम गुप्ता आदि लोग रहे/

अशवनी पटेल संवाददाता अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!