Breaking News

ठाकुरद्वारा मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्णा छठी महोत्सव

Spread the love

ठाकुरद्वारा मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्णा छठी महोत्सव

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा और हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार ठाकुर द्वारा मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर पंडित सूर्य प्रकाश पाठक ने भगवान श्री कृष्ण को गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। उसके बाद पंडित जी ने भगवान श्री कृष्ण लड्डू गोपाल को प्रसाद भोग लगाकर सभी भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया, भगवान श्री कृष्णा लड्डू गोपाल की छठी पर मंदिर परिसर में मौजूद सभी महिलाओं ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी एवं अन्य देवी देवताओं के भजन कीर्तन कर राधा रानी के भजनों पर जमकर डांस किया। उसके बाद महिलाओं ने सभी बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, टॉफी बिस्किट चॉकलेट खिलौने आदि वितरण किये। और इस दौरान वहां मौजूद सभी महिलाओं को सिंगर का सामान भी वितरण कराया गया। इस दौरान श्रीमती प्रिया अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निर्मला गुप्ता, प्रीति गोयल, अलका अग्रवाल, रीतू अग्रवाल, सोनम जायसवाल, रमा जयसवाल, श्रीमती कंचन सिंह, दीक्षा सिंह, अलका चौहान, सुधारानी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कांति सक्सेना, शोभा शर्मा, वर्षा सक्सैना, भागवती, मिथिलेश जायसवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मधु अग्रवाल, लक्ष्मी, रामा, रीता अग्रवाल आदि महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!