Breaking News

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बिसौली के पिनेकल इंटरनेशन अकादमी में मिट्टी से गणेश बनाने की कार्यशाला

Spread the love

बिसौली। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बिसौली के पिनेकल इंटरनेशन अकादमी में मिट्टी से गणेश बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि उद्देश्य बच्चो को हमारे इस त्यौहार की जानकारी देना उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना और उसके प्रति सजग रहना है। इसके साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।बच्चे किस तरह अपनी संस्कृति के साथ जुड़कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य कर सकते है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, रोली सिंह पटेल, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शर्मा, शरद यादव, केशव पराशरी आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!