Breaking News

डी पॉल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा एनसी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए ‘ब्लॉसम किड्स फेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा एनसी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए ‘ब्लॉसम किड्स फेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत के द्वारा किया गया। डी पॉल स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जोशिता एवं सिस्टर जॉन्सी को कक्षा यूकेजी की छात्रा आराध्या व एलकेजी की छात्रा धाम्या ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उसके उपरांत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चे अपने अलग-अलग पोशाकों में दिखाई दिए कोई झांसी की रानी तो कोई सरहद के जवान (फौजी) नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा भगत सिंह जैसा भेष धारण कर आए। उसके उपरांत कहानी सुनाना प्रतियोगिता, एक्शन गीत प्रतियोगिता तथा एकल नृत्य प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अंत में कक्षा एलकेजी की छात्रा दीप्ति के द्वारा धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!