Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के पैतृक गांव कादराबाद में राजकीय हाईस्कूल निर्माण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के पैतृक गांव कादराबाद में राजकीय हाईस्कूल निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विधि विधान एवं पूजन कर किया।
विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने अपने पैतृक गांव में दोनों विधायकगणों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज ग्राम कादराबाद में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण शुरू हो रहा है इसके लिए विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह एवं विधायक बिल्सी हरीश शाक्य दोनों को शुभकामनाएं क्योंकि दोनों को प्रयास से यह विद्यालय स्वीकृत हुआ है वास्तव में यहां विद्यालय बनने से छात्र छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा मिलेगी और बच्चों का भविष्य जल होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में राजकीय विद्यालयो की स्थिति में काफी सुधार हुआ है पहले प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों की स्थिति बहुत दयनीय थी लेकिन आज मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कायाकल्प योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों को कॉन्वेंट की तर्ज पर बनाया जा रहा है और बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा दी जा रही है यह विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चे आसानी से अपनी शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने कहा की आज कादराबाद में राजकीय हाईस्कूल का शिलान्यास हुआ है इसमें हरीश शाक्य का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि इनके मन में यह लग्न थी कि कादराबाद में राजकीय हाईस्कूल बने और आज यह संभव हुआ है इस क्षेत्र में विशेष रूप से छात्राओं के लिए शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई राजकीय हाई स्कूल नहीं था और राजकीय हाई स्कूल बनने से यहां के आसपास के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी दातागंज विधानसभा में पांच राजकीय हाईस्कूल स्वीकृत हुए हैं यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संभव हो रहा है इससे पहले जो भी सरकारे रही किसी ने शिक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन योगी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरे सहयोग एवं आग्रह पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने मेरे गांव में राजकीय हाई स्कूल का शुभारंभ कराया है वास्तव में इस राजकीय विद्यालय की यहां बहुत आवश्यकता थी मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे पिताजी स्वर्गीय नेतराम शाक्य का सपना था की बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वह शिक्षा के प्रति बहुत जागरूक थे और उन्होंने पूरी मेहनत करके मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया आज वह मेरे बीच में नहीं है लेकिन उनका जो सपना था कि मेरे गांव के बच्चे पढ़ लिख करके आगे बढ़े उनका सपना साकार हो रहा है आज यहां पर राजकीय हाई स्कूल का निर्माण हो रहा है निश्चित रूप से आसपास के बच्चों को विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में बहुत आसानी होगी जिस समाज में जिस घर में लोग पढ़े-लिखे होते हैं वह समाज भी तरक्की करता है वह परिवार भी तरक्की करता है राजकीय विद्यालय बनने से यहां का जीवन स्तर अच्छा होगा यहां के बच्चे पढ़ लिख करके अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे और कादराबाद का नाम रोशन करेंगे
श्री शाक्य ने सभी ग्रामीणों से भी यह आग्रह किया की जो भी हो हम यह संकल्प लें कि अपने बेटा और बेटियों को शिक्षा जरूर ग्रहण कराएंगे क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था की शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत प्रधान हिमांशु शाक्य ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव भाजपा नेता पालू सिंह ,एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज, भाजपा नेता नरेंद्र मोहन पाल, शिवओम पाल एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!