बारिश के पानी से हर जगह हुआ जलभराव, गर्मी से मिली राहत
बिल्सी। रविवार की से शुरु हुई बारिश से नगर पानी से लवालव हो गया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से क्षेत्र जनता को काफी राहत मिली है। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। रविवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी, मोहल्ला संख्या पांच, स्टेट बैंक रोड, सीताराम मोड़, वजीरगंज रोड पर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। नगर में कई सड़क पर कीचढ़ होने से राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई। पूरे दिन बारिश का पानी सड़कों पर भरा रहा। कोतवाली, सरकारी अस्पताल एवं तहसील परिसर में बारिश का पानी भर जाने से यहां आने वाले फारियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Budaun Amarprabhat