Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी महोत्सव

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी महोत्सव

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित साहूकारा कालोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर पर रविवार की रात राधा रानी का जन्म दिवस राधाष्टमी के रुप में धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने काफी तैयारियां की थी। सबसे पहले यहां राधा रानी की श्रंगार आरती आयोजित की गई। इसके बाद बांके बिहारी की पंच आरती की गई। शाम को यहां मंदिर के मंहत सुभाष चंद्र वाहेती समेत भक्तों ने 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। विभिन्न कलाकारों द्वारा राधा रानी एवं बांके बिहारी के मधुर गीतों का गुणगान किया गया। इससे पहले यहां राधा चालीसा का पाठ भी कराया गया। इस महोत्सव में महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। देर रात को यहां राधा रानी की महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र वाहेती, अवनेश वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, विवेक माहेश्वरी, पवन वाहेती, दीपक माहेश्वरी, नीरज वाहेती, पंकज वाहेती, अर्पित कुमार, केशव वाष्र्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, राकेश माहेश्वरी, उमेश चंद्र, मुकेश शर्मा, उज्ज्वल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर एवं तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर भी भक्तों ने राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …