Breaking News

भारत में सात सितंबर को दिखेगा चंद्र ग्रहण

Spread the love

भारत में सात सितंबर को दिखेगा चंद्र ग्रहण

सासनी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सात सितम्बर दिन रविवार को सम्पूर्ण भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार सूतक दिन में बारह बजकर सत्तावनमिनट से प्रारम्भ होंगे। ग्रहण छाया प्रवेश रात्रि आठ बजकर अट्ठावन मिनट पर और मोक्ष रात्रि शेष एक बजकर सत्ताईस मिनट पर होगा।

मंगलवार को यह जानकारी देते हुए आचार्य नितिन शर्मा ने बताया कि विरल छाया निर्गम रात्रि शेष दो बजकर पच्चीस मिनट पर होगा। यह ग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, पैसेफिक और इंडियन ओसियन में भी दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि जहां ग्रहण दृश्य होगा उन्हीं
स्थानों पर ग्रहण से सम्बंधित वेध, सूतक, स्नान, दान, पुण्य, कर्म, यम, नियम मान्य होंगे। सूतक में बाल, वृद्ध, रोगी, गर्भावस्था को छोड़कर अन्य किसी को भी भोजन, शयन आदि नहीं करना चाहिए। ग्रहण प्रारम्भ होने से पूर्व स्न्नान मध्यमेंहवन, जप, पूजा, स्तोत्र पाठ आदि करना चाहिए। तत्पश्चात पुनः स्न्नानकर के अन्न आदि दान करना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …