Breaking News

एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप

Spread the love

सहसवान: एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव घूरनपुर निवासी जन्नत का कहना है कि उसका निकाह 14 मई 2023 को ईशान पुत्र बुंदू खां निवासी मोहल्ला राधेश्याम कालोनी मदरसे के सामने जिला मथुरा के साथ हुई थी। जन्नत के पिता ने शादी में भरपूर दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के रुप में कार की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 11 अगस्त 2025 को उसने पुलिस में शिकायत की तो आरोपितों ने फैसला किया कि वह अब उसके साथ मारपीट नहीं करेंगे। पीड़ित का यह भी कहना है कि उनके पति के साथ एक और महिला भी रहती है। आरोपितों ने उसके साथ पुनः मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …