Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस का उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजन

Spread the love

बिसौली। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 27 शिकायतें आई। इनमें से तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। एसडीएम राशि कृष्णा ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करें। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, एसडीओ अमित कुमार, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, समाज कल्याण राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया संवाद में टीएमयू के स्टुडेंट्स स्पोर्ट्स के प्रति जोश से लबरेज

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी …