Breaking News

पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, आंख में आयी चोट

Spread the love

बदायूं। जिले के नगर बिल्सी में पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी आंख पर काफी चोट आयी और उसको बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल युवक का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बिल्सी मोहल्ला नंबर एक निवासी रितिक कुमार ने थाना पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के रामनिवास पुत्र जगदीश, रोहित, मोहित, निशांत व राहुल देवल पुत्र रामनिवास ने पुरानी रंजिश को लेकर मुझे घेर लिया और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। मैंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे मेरी आंख सहित पूरे शरीर में काफी जख्म हो गए है।
उसने अपनी तहरीर में कहा है कि कुछ समय पहले इन लोगों का मेरे पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, उसी कारण ये लोग हमारे परिवार से रंजिश मानते हैं। उसने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने कल हुई इस घटना पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

आबिद रज़ा ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईसाई समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। बदायूं …

error: Content is protected !!