Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

बदायूँ, 20 सितम्बर 2025।
सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आज राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के नर्सिंग छात्रों ने ओपीडी हॉल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को रक्तदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के प्रति जागरूक किया।

शिविर में कॉलेज के सोशल मीडिया प्रभारी डा. लालेन्द्र यादव ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस अभियान में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान केवल एक नेक कार्य ही नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।”

कार्यक्रम में विशेष सहयोग गिरधारी सिंह राठौर (भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, बदायूँ) का रहा। उनके मार्गदर्शन से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में कुल 25 पंजीकरण और 12 रक्तदान संपन्न हुए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. सुचेता यादव, ब्लड बैंक प्रभारी डा. वैशाली सिंह, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. रश्मि सिंह, दंत विभाग से डा. नेहा सिंह, पैथोलॉजी विभाग से डा. श्वेता कन्नौजिया तथा अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए।

शिविर में पैथोलॉजी विभाग से डा. ममता कन्नौजिया, डा. अनुभव, डा. मयंक, डा. सुदीप, डा. वर्निता, डा. ललित, लैब टेक्नीशियन श्री रजनीश कुमार पटेल, श्री अमर सिंह, तथा नर्सिंग स्टाफ कलपा यादव और सालवी राठौर उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!