Breaking News

प्रदेश में मिशन शक्ति फेस 5.0 का आगाज, जनपद में बालिकाओं को किया सम्मानित

Spread the love

प्रदेश में मिशन शक्ति फेस 5.0 का आगाज, जनपद में बालिकाओं को किया सम्मानित
बदायूं 20 सितंबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति फेस 5.0 का विशेष अभियान का शुभारंभ शनिवार को लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट बदायूं स्थित एनआईसी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियां महिलाओं व बालिकाओं आदि ने देखा। एनआईसी में कार्यक्रम के दौरान कन्या जन्मोत्सव के अन्तर्गत नित्या व वान्या को बेबी किट देकर प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-3 में भूमि व श्रेणी-2 में खुशी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति पर सूचना विभाग द्वारा बनाए गए सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश नामक फोल्डर का विमोचन भी इस अवसर पर किया। मिशन शक्ति पर बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन को प्रदर्शित भी किया। उन्होंने विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी तथा बताया कि प्रदेश में वर्ष 1947 से 2017 तक मात्र 10000 महिला पुलिस अधिकारी व पुलिस महिलाएं कांस्टेबल थी। वर्ष 2017 से वर्तमान तक इसमें अब 40000 से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कांस्टेबल हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नियत साफ है तो योजनाएं अपने आप अपना रास्ता बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी एवं करनी में अंतर नहीं है। केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के प्रति कृत संकल्पित है। टेक होम राशन के माध्यम से 60000 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिला तथा दो करोड़ से अधिक महिलाओं को अप्रत्यक्ष रूप से इससे रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को जनपदों में महिला पुलिस की बाइक रैली निकाली जाएगी तथा 22 सितंबर से मिशन शक्ति फेस 5.0 प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां, दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं तथा प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस,आईटी व सेना आदि विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर आसीन भी हैं। युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़का लड़की में कोई भेद नहीं है। लड़कियों की शिक्षा को सभी को प्राथमिकता पर रखना चाहिए क्योंकि जहां एक बालिका पड़ती है वह दो घरों को संवारने का कार्य करती है।
सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त, समृद्ध व स्वावलंबी बनाने के लिए कृत संकल्पित है तथा इसके लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से उनका सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराई गई है, जहां महिलाएं अपनी समस्याएं महिला पुलिस अधिकारियों व कांस्टेबल के समक्ष रखकर उसका निस्तारण करवा सकती हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 22 सितंबर से 24 दिसंबर तक संचालित होगा, यह इस मिशन के फेस का प्रथम चरण होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम को सफलतापूर्वक जनपद में संचालित कराया जाएगा, जिसमें विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं,विभिन्न विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व आम लोगों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कन्या जन्मोत्सव के अन्तर्गत नित्या शर्मा पुत्री शीलू मिश्रा व वान्या पुत्री वेदिका को बेबी किट देकर प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-3 में भूमि चौधरी व श्रेणी-2 में खुशी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!