Breaking News

करनाल हुए सड़क हादसे में गुधनी के तीन लोगों को मौत

Spread the love

करनाल हुए सड़क हादसे में गुधनी के तीन लोगों को मौत

हादसे के सदमे से जसवीर के पिता ने भी तोड़ा दम

चार लोगों की मौत से गांव गम में डूबा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी एक परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत के सदमे में आए पिता की भी हार्टअटैक से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। चार लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है। गुधनी निवासी ओमपाल पुत्र शिवदयाल ने जानकारी देते हुए बताया उनका भाई जसवीर अपने पूरे परिवार के साथ पंजाब के होशियारपुर जिले में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। दो अक्टूबर को ओमपाल की पुत्री आदेश कुमारी की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग पिकअप गाड़ी को किराए पर करके रविवार को वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रात के करीब साढ़े 11 बजे करनाल और पानीपत के बीच हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जसवीर (30) पुत्र शिवदयाल, राज बरोलिया निवासी जोगेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र रोहित, राजेंद्र की पुत्री छह वर्षीय पुत्री संध्या की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पिकअप गाड़ी में सवार एक दर्जन से अधिक परिवार के लोग घायल हो गए। जब यह खबर परिवार के अन्य लोगों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस सदमे में जसवीर के पिता शिवदयाल (65) की हार्टअटैक से मौत हो गई। शव सोमवार देर रात गांव पहुंचे तो सभी गांव के लोगों की आंखें नम हो गई । रोहित का अंतिम संस्कार उसके गांव राज बरौलिया में किया गया। जबकि जसवीर, संध्या और शिवदयाल का अंतिम संस्कार गुधनी स्थित शमशान भूमि पर किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!