Breaking News

एक दिन की बीईओ बनी ओजस्वी भारद्वाज

Spread the love

एक दिन की बीईओ बनी ओजस्वी भारद्वाज

बिल्सी। मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बादशाहपुर की कक्षा आठ की छात्रा ओजस्वी भारद्वाज को एक दिन की खण्ड शिक्षाधिकारी बनाया गया। एक दिन के लिए नियुक्त खण्ड शिक्षाधिकारी ने विभागीय कार्यकलापों को जाना एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अंबियापुर के खण्ड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश ने कहा कि शासन द्वारा महिला शक्ति को सशक्त बनाने के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे है। ताकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह पाएं। उसी क्रम में मंगलवार को उक्त छात्रा को एक दिन का बीईओ बनाकर शिक्षाधिकारी के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अध्यापिका सुनीती कश्यप, कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण व विकास क्षेत्र अम्बियापुर के शिक्षक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …