Breaking News

छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिसौली। नगर के आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हर स्तर पर सुरक्षित स्वावलंबी एवं जागरूक बनाना है। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में उन्हें तुरंत वूमेन पावर लाइन न. 1090, महिला हेल्प लाइन न. 181, पुलिस आपातकालीन सेवा न. 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दें। महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित आदि योजनाओं से अवगत कराते हुए जागरूक किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!