Breaking News

सेवा अर्पण फाउंडेशन द्वारा बिसौली एवं कस्बा मुंडिया धुरेकी में साइबर सुरक्षा व स्वच्छता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिसौली। सेवा अर्पण फाउंडेशन द्वारा बिसौली एवं कस्बा मुंडिया धुरेकी में साइबर सुरक्षा व स्वच्छता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाउंडेशन के सदस्यों एवं कोचिंग के छात्र – छात्राओं ने साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मोहित कुमार ने लोगों को बताया कि कैसे साइबर ठग लिंक भेजकर या गलत फाइल भेजकर आपको डिजिटल अरेस्ट कर सकते हैं या आपके साथ डिजिटली फ्रॉड कर सकते हैं। इधर स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्य चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्ले में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता, घरेलू स्वच्छता, खाद्य स्वच्छता, पर्यावरणीय स्वच्छता, मानसिक स्वच्छता, सामाजिक स्वच्छता कर श्रमदान करें। मोहित कुमार ने बताया कि सेवा अर्पण फाउंडेशन भारत के विभिन्न स्थानों पर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, महिला उत्थान व सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मोहित कुमार, अनुभव शर्मा, सुमित पाठक, अभिषेक शर्मा, रविन्द्र यादव, आदेश कुमार, सतेंद्र सिंह आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …