Breaking News

11 की छात्रा आध्या मिश्रा को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाचार्य पद का दायित्व दिया

Spread the love

बिसौली। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को मई-बसई स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा आध्या मिश्रा को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाचार्य पद का दायित्व दिया गया। आध्या मिश्रा ने विद्यालय की प्रार्थना से लेकर अंतिम वादन तक प्रधानाचार्य की भूमिका बखूबी निभाई। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाना है। प्रधानाचार्य ने छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनने पर बधाई दी। छात्रा आध्या मिश्रा ने कहा कि किसी पद पर बैठने के बाद ही जिम्मेदारी का एहसास होता है और जिम्मेदारी निभाने के लिए तमाम तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, प्रकाशवीर, राकेश कुमार शर्मा, रऊफ अहमद, आनन्द सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, विषवेश पाठक, रेनू, शिवानी, साक्षी, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!