Breaking News

बिल्सी में माता रानी की भव्य चौकी का हुआ आयोजन

Spread the love

बिल्सी में माता रानी की भव्य चौकी का हुआ आयोजन

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में बृहस्पतिवार की शाम नवरात्रि विसर्जन के बाद माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने माता रानी के छंद व भजन प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा माता की चौकी सजाई गई और सुंदर-सुंदर भजन व भेटें सुनाई गईं। माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम दुर्गा चालीसा और 108 दुर्गा नाम जाप के पश्चात माता रानी की आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया। मंदिर के महंत अरुण उपाध्याय एवं सेवादार वेदांश उपाध्याय समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक और कांस्टेबल निलंबित

Spread the loveबदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को ट्रक में भैंसों …