Breaking News

बिल्सी में पुलिस ने बाजार में किया रुट मार्च

Spread the love

बिल्सी में पुलिस ने बाजार में किया रुट मार्च

बिल्सी। जुमे की नमाज को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं मुख्य बाजार में पैदल रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ, तीन, दो और गांव खैरी, सिरासोल, बेहटा गुंसाई समेत मिश्रित आबादी इलाके में पैदल रूट मार्च किया। कोतवाल ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने खुराफातियों को कड़ा संदेश दिया। जुमे की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामसेवक राठौर, मनोज कुमार, ललित कुमार, संजय सिंह, निखिल कुमार, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …