Breaking News

वरासत में महिलाओं का नाम अंकित धारकों के लिए निशुल्क खतौनी प्रदान की गई

Spread the love

बिसौली। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला द्वारा वरासत में महिलाओं का नाम अंकित धारकों के लिए निशुल्क खतौनी प्रदान की गई, जिसमें संपत्ति में लाभार्थियों का अधिकार और सुरक्षा शामिल है। एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि पात्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि इसी क्रम में वरासत में महिलाओं के नाम के आधार पर खतौनी भी प्रदान की जाती हैं जिससे उन्हें संपत्ति में लाभार्थियों का अधिकार और सुरक्षा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और शासन एवं प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: विभिन्न थानों से 15 वांछित/वारंटी और शांति भंग में 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की …