Breaking News

बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Spread the love

बिसौली। रविवार को मिशन शक्ति दीदी अभियान के 0.5 के तहत नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने एंटी रोमियो टीम के साथ बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इधर पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल पूनम आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …