*मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –*
*उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।*
*अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत शेखुपुर पंचायत घर में क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं पम्पलेट वितरित किए गए ।*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनाँक 08.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा सिविल लाइन्स क्षेत्रान्तर्गत शेखुपुर पंचायत घर में मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया । इस दौरान महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 22.09.2025 से 21.10.2025 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा । साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया । इस दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) श्री विकास वर्मा,प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स श्री मनोज कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह,मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती शशि मलिक एवं पंचायत से संबंधित अन्य अधि0गण मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat