Breaking News

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत दबतोरी के कुमारी मंजू लता इंटर कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत दबतोरी के कुमारी मंजू लता इंटर कालेज में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जन – जागरूकता फैलाना था।
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने आपात स्थिति में 1090 महिला हेल्पलाइन और 112 आपात सेवा नंबर के महत्व के बारे में जानकारी दी। श्री हरेंद्र सिंह ने सभी से इन सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने एंटी रोमियो टीम और कोतवाली पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का भी उल्लेख किया। ताकि किसी भी परेशानी में उनकी मदद ली जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण मिले और वह निर्भीक होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु सागर ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर सत्यपाल सिंह, शकुंतला देवी, प्रधानाचार्य आकाश दीप, तिलक सिंह, लूसी गंगवार, सत्यभान सिंह, राम बाबू शास्त्री, सुनील कुमार शर्मा, सचिन कठेरिया, नीरेश सिंह, दिनेश चंद्र, सचिन चौहान, अनोज कठेरिया, आनंद गगंवार, बीरवाला, रश्मी भदौरिया, जितेन्द्र आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!