Breaking News

वजीरगंज पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को मय आलाकत्ल फावडा सहित गिरफ्तार किया

Spread the love

*थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को मय आलाकत्ल फावडा सहित गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिहं के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध/अपराधियो की रोकथाम एवं गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी वजीरगंज के कुशल नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0स0 335/25 धारा 85/115(2)/110/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट/105 बीएनएस के 01 वांछित अभियुक्त अलीशेर पुत्र मंगली उम्र निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना वजीरगंज बदायूँ को मय आलाकत्ल फावडा सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का विवरण-* दिनांक 19.09.25 को अभियुक्त अलीशेर पुत्र मंगली निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना वजीरगंज बदायूँ सीमेन्ट एजेन्सी पर अपने ससुर दफेदार पर फावडे से हमला कर बेहोश कर दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज पर दिनाँक 25.09.25 को वादी रिजवान पुत्र दफेदार निवासी ग्राम वनकोटा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 335/25 धारा 85/115(2)/110/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था । दिनाँक 29.09.25 को घायल दफेदार की ईलाज के दौरान को मृत्यु हो गयी थी। अभियोग में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभियुक्त अलीशेर पुत्र मंगली उम्र निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना वजीरगंज बदायूँ को आज दिनांक 11.10.25 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वजीरगंज आंवला रोड पर कुंवरगांव तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!