Breaking News

एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Spread the love

सहसवान: एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी मुन्नी देवी (29) पत्नी हुकुम सिंह की शनिवार रात करीब 11 बजे हालत बिगड़ी।
स्वजन उसे नगर के एक एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी मृतका के पिता धीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के चार छोटे-छोटे बेटे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!