Breaking News

दर्दनाक हादसा: ईको और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 3 साल के मासूम ललित की मौत

Spread the love

दर्दनाक हादसा: ईको और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 3 साल के मासूम ललित की मौत
दवा दिलाने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा, पिता भी गंभीर रूप से घायल
सहसवान (बदायूं): कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसोना के रहने वाले हरि सिंह । अपने तीन वर्षीय पुत्र ललित को दवा दिलाने सहसवान आए हरि सिंह जब ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी लड्डन मियां के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ईको और ई-रिक्शा में भीषण भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। इस दौरान पिता की गोद में बैठे मासूम ललित और उनके पिता हरि सिंह दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय ललित को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ललित की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल पिता हरि सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!