रोजगार मेला में आठ हुनरमंदों का चयन,नियुक्ति पात्र सौंपे
म्याऊं। विकास खंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून द्वारा युवाओं के लिए दो दिवसीय रोजगार शिविर का शुभारंभ किया गया।इसके तहत 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 8 युवाओं का चयन सुरक्षा सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए किया गया।
शनिवार को इस सम्बन्ध में भर्ती अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर में सुरक्षा जवान के 1000 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पद तथा अधिकारी स्तर के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद से हर बार युवाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहता है, इसलिए हमें यहां से अच्छे परिणाम की उम्मीद है/श्री सिंह ने कहा कि यह रोजगार शिविर उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने को आयोजित किया गया है।इस क्रम में शिविर के दूसरे दिन भी आवेदन और चयन प्रक्रिया जारी रहेगी