दो गावों के लोगों में रंजिशन मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल
: जरीफनगर थाना पुलिस ने घायलों को भर्ती कराकर जांच शुरू की
बदायूं /कुछ समय पूर्व एक युवक पास के ही गावं निवासी युवती को अपने साथ लेजाकर कोर्ट मैरिज कर चुका है/इसको लेकर अलग-अलग गवनो के इन परिवारों में रंजिश चली आरही है/बीती शाम दहगवां बाजार में दोनों पक्षों का आमना-सामना होने से कहासुनी के बाद जमकार मारपीट हुई/इस इस घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हुए है/जिन्हें पुलिस ने दहगवा आस्पताल में भर्ती करकार मामले की पड़ताल शुरू कर दी है/
उल्लेखनीय हैकि जरीफनगर थानाक्षेत्र के ग्राम समसपुर कूबरी और शेखपुर निवासी युवक-युवती में प्रेमप्रसंग के चलते करीब तीन माह पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है/इसी को लेकर इनके परिवारों में वैचारिक मनमुटाव पैदा हो गया/बताते हैकि शुक्रवार की शाम एक पक्ष दहगवां बाजार करके समसपुर गावं होकर अपने घर जा रहे थे थे/इसी दौरान उनका सामना दुसरे पक्ष के लोगों से हो गया था/इनके बीच अचानक कहासुनी के बाद भयंकर मारपीट हो गयी/इसके चलते एक पक्ष से ग्राम शेखपुर निवासी महिला जगवती,गुड्डी और युवती ममता एवं भगवान दास गंभीर घायल हुए है तो दूसरी ट्राफ़ से समसपुर कूबरी गावंवासी महिला फूलवती,अनिल कुमार,प्रमोद को भी छोटे आई है/घटना की जानकारी पर जरीफनगर थाना पुलिस ने सभी घायलों को दहगवां अस्पताल में भर्ती कराया है/