Breaking News

मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान

Spread the love

बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी में मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, धोखाधड़ी वाले कॉल, ओटीपी और लिंक से बचाना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अपराधिक या आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग तुरंत करना चाहिए। मिशन शक्ति टीम ने मौके पर मौजूद महिलाओं व बच्चियों को पंपलेट वितरित कर सभी हेल्पलाइन नंबर लिखने और घर परिवार में भी इसकी जानकारी देने की अपील की। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल अर्पिता यादव, महिला कांस्टेबल सीमा पाल उपस्थिति रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!